search

रायबरेली में वंदे भारत एक्सप्रेस की गार्ड बोगी के शीशे पर मिला टेप, होगी जांच

deltin33 2025-12-31 14:57:09 views 622
  



जागरण संवाददाता, रायबरेली। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22549) अपने निर्धारित समय 11:33 बजे प्लेटफार्म दो पर विलंब पर पहुंची। इस दौरान गार्ड बोगी के सामने शीशे पर टेप लगे दिखाई दिए। हालांकि, शीशे कब दरके और इनपर टेपिंग कब की गई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। ट्रेन की गार्ड बोगी के एक शीशे पर दरार थी, जिस पर टेप चस्पा किया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शीशे पर टेप देखकर यात्रियों में हैरानी रही। यात्रियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी विशेष ट्रेन के टूटे शीशे को तत्काल बदला जाना चाहिए। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शीशा कब और कैसे टूटा है, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

वरिष्ठ सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल लखनऊ बीएन मिश्र का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471222