search

बिहार में 30 अप्रैल तक बनेंगी 14 हजार नई जेब्रा क्रॉसिंग, पैदल यात्रियों की सुरक्षा मुख्य उद्देश्य

deltin33 1 hour(s) ago views 838
  

अप्रैल तक 14 हजार नए स्थानों पर बनेगी जेब्रा क्रासिंग। सांकेतिक तस्वीर



राज्य ब्यूरो, पटना। सड़क पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 14 हजार नई जेब्रा क्रासिंग बनाई जाएगी। सभी चिन्हित स्थलों पर 30 अप्रैल 2026 तक जेब्रा क्रासिंग निर्माण एवं पेंटिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने सभी पथ संबंधित विभागों एवं प्राधिकरणों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी मानक के अनुरूप और दृष्टिगोचर जेब्रा क्रासिंग का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

जेब्रा क्रासिंग निर्माण की रिपोर्ट हर सप्ताह उपलब्ध कराने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। सभी जिला पदाधिकारियों को भी निदेशित किया गया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में जेब्रा क्रासिंग निर्माण की नियमित समीक्षा करें तथा कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

सड़क पर पैदल चलने वालों को पहली प्राथमिकता देने के लिए परिवहन विभाग के बिहार सड़क सुरक्षा परिषद ने जेब्रा क्रासिंग निर्माण के लिए विभिन्न विभागों से चयनित स्थलों की सूची मांगी थी।

पथ निर्माण विभाग में 342, ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर पर 12 हजार 858 तथा एनएचआइ (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के द्वारा 88 स्थलों पर जेब्रा क्रासिंग का निर्माण प्रस्तावित है। राज्य में पूर्व से इन विभागों के द्वारा लगभग 9500 जेब्रा क्रासिंग निर्मित हैं।
बाजार, स्कूल, अस्पताल के पास चिह्नित हुए स्थल

सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्यभर में जेब्रा क्रासिंग निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।

बताया गया कि राज्य में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों, विद्यालयों, अस्पतालों, बाजार क्षेत्रों तथा अधिक यातायात वाले प्रमुख चौराहों के निकट जेब्रा क्रासिंग का निर्माण पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर सबसे पहला अधिकार पैदल यात्रियों का है। पैदल यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेब्रा क्रासिंग का निर्माण कराया जाना आवश्यक है।

जेब्रा क्रासिंग बनने से पैदल यात्रियों को सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर रुकने और यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा मिलेगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476884