search

महाराष्ट्र में 2 साल की मासूम पर आवारा कुत्ते का खूंखार हमला, चेहरे-आंख पर आए गहरे घाव

LHC0088 Yesterday 23:56 views 339
  

महाराष्ट्र में 2 साल की मासूम पर आवारा कुत्ते का खूंखार हमला (फोटो- वीडियो ग्रैब)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर (पूर्व में अहमदनगर) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां \“ओल्ड मंगल बाजार\“ के डायमंड गली इलाके में एक आवारा कुत्ते ने 2 साल की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची के होंठ, गाल और आंख के पास गंभीर चोटें आई हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मासूम सिदरा इसरार शेख अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता दौड़ता हुआ आया और उस पर झपट पड़ा।

कुत्ते ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया और उसे बेरहमी से घसीटने लगा। बच्ची की चीख पुकार सुनकर घर से एक महिला तुरंत बाहर दौड़ी और हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को भगाया, जिससे सिदरा की जान बच सकी।
अस्पताल में इलाज जारी

लहूलुहान हालत में सिदरा को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के चेहरे पर गहरे घाव हैं और उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग गहरे सदमे और गुस्से में हैं।
प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

स्थानीय निवासियों और क्षेत्र के पार्षद ने इस घटना के लिए नगर प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और इसकी कई बार लिखित शिकायतें भी की गईं, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाया गया होता, तो आज यह मासूम सुरक्षित होती।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816