search

NABARD DA Admit Card 2026 Link: डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम एडमिट कार्ड जारी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

deltin33 1 hour(s) ago views 863
  

NABARD DA Admit Card 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एन्ड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट व डेवलपमेंट असिस्टेंट हिंदी पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गये हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
21 फरवरी तक लिंक रहेगा एक्टिवेट

नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का आयोजन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड का लिंक 21 फरवरी तक एक्टिवेट रहेगा। ध्यान रखें कि एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवार प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • नाबार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट nabard.org पर विजिट करें।
  • एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड/ डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • इसके बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।


NABARD DA Admit Card 2026 Download Link
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
471896