search

देहरादून में लक्ष्मण चौक पर फर्नीचर वर्कशॉप में लगी भीषण आग, मौके पर आधा दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

LHC0088 Yesterday 22:27 views 1004
  



जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चौक स्थित एक फर्नीचर वर्कशॉप में आज रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इस समय आधा दर्जन फायर टेंडर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं।

  

आतिशबाजी से चिंगारी उठने की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पास ही एक शादी समारोह में हो रही आतिशबाजी की चिंगारी से वर्कशॉप में आग लगने की आशंका है। गनीमत है कि अब तक किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए भीड़ को हटाया है ताकि राहत कार्य तेजी से चल सके। आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165816