search

सीतामढ़ी में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष के भाई सुरेंद्र साह को गोली मारी, इलाके में दहशत

Chikheang Yesterday 22:27 views 133
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारी गांव के पास बुधवार की देर शाम करीब 9: 30 बजे अज्ञात अपराधियों ने जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड प्रमुख देवेंद्र साह के भाई सुरेंद्र साह को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आनन फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है वे बेलसंड से लौटने क्रम में पमरा पुल होकर आ रहे थे इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

यहां बता दे कि देवेंद्र साह पिछले वर्ष शहर के मेहसौल चौक निवासी प्रापर्टी डीलर वसीम खान उर्फ पुट्टू खान की हत्या मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त हैं। काफी दिनों बाद हाल में उन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है।‌

देवेंद्र साह की पत्नी भी मनियारी पंचायत की मुखिया है। इस बीच देवेंद्र साह के भाई को गोली मारें जाने के बाद लोगों में भय व दहशत का आलम है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940