search

हरियाणा विधानसभा में शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर रार, प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के डाटा पर विधायकों ने उठाए सवाल; मंत्री ने बुलाई बैठक

cy520520 1 hour(s) ago views 948
  

शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर विधायकों ने उठाए सवाल (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। बजट सत्र के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला तथा कांग्रेसी विधायक मामन खान ने शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर ही सवाल उठा दिए। शिक्षा मंत्री महिपाल ढ़ाडा के जवाब से असहमति जताते विधायकों ने कहा गलत आंकड़े देकर अधिकारियों ने उन्हें गुमराह किया है।

मामला गरम होने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बुधवार को अधिकारियों के साथ आप सभी की बैठक करेंगे। अगर आंकड़े गलत निकले तो दोषी पर कार्रवाई होगी। सदन में रखे आंकड़ों में मंत्री करी ओर से बताया गया कि प्रधानाचार्य के पद प्रमोशन से भरे जाते हैं। 574 पद रिक्त थे जिन्हें 635 मुख्य अध्यापकों का प्रमोशन कर भरा गया है। इसी बात पर विधायकों ने सवाल खड़ा किया था।

सड़क, पार्क तथा अन्य सार्वजनिक स्थान पर 0.23 मीटर चौड़ाई वाले ही सनशेड को बनाया जा सकता है। इससे अधिक को अतिक्रमण माना जाएगा। यह जानकारी सदन में राजस्व तथा निकाय मंत्री विपुल गोयल की ओर से दी गई। सवाल विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की ओर से पूछा गया था।
बाक्स

प्राइवेट कोचिंग सेंटर संचालकों को 18 प्रतिशत (नौ प्रतिशत सीजीएसटी औरनौ प्रतिशत एसजीएसटी )देना ही पड़ेगा। संचालकों को जीएसटी में किसी तरह की छूट नहीं मिलने वाली है। यह सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्तमंत्री के रूप में बोलते हुए स्पष्ट किया।

भाजपा विधायक प्रमोद विज ने सवाल किया था कि क्या स्कूल संचालक को राहत मिलने वाली है। वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी की दर जीएसटी परिषद कर ओर से की जाती है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163116