search

स्‍वामी अव‍िमुक्‍तेश्‍वरानंद ने केट काटने वाली फोटो के AI होने पर द‍िया स्‍पष्‍टीकरण, सुप्रीम कोर्ट के स‍िट‍िंग जज की नि‍गरानी में जांच की मांग

LHC0088 9 hour(s) ago views 742
  

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केक फोटो पर दी सफाई, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। स्‍वामी अव‍िमुक्‍तेश्‍वरानंद ने बुधवार को बताया क‍ि जांच शुरू हो गई है। इस प्रकरण को लेकन क्‍यों अध‍िक बोलें। जांच को क्‍यों प्रभाव‍ित कर रहे हैं ऐसा कहने का मौका क‍ि‍सी को म‍िले। जो प्रश्‍न था पूछे जा चुके हैं। उस बारे में अध‍िक कहने को  और कुछ भी नहीं है। जांच अब आगे बढ़ रही है। मेरे वकीलों ने बताया क‍ि प‍िटीशन दाख‍िल की है जो अब आगे प्रक्र‍िया बढ़ेगी।

केक काटने वाली फोटो के बारे में भी बताया क‍ि इस बाबत पूछने पर उन्‍होंने बताया क‍ि संबंध‍ित के ही एकाउंट से प्राप्‍त हुई है, एआइ जनरेटेड फोटो बताए जाने पर कहा क‍ि उन्‍हीं के एकाउंट पर म‍ि‍ली है। बताया क‍ि सभी में आक्रोश है हमारे सनातन धर्म में हिंसा का स्‍थान नहीं है। जांच पूरी न‍िष्‍पक्षता के साथ होनी चाह‍िए ताक‍ि सर्वोच्‍च पद पर पर आंच न आए।

कहा क‍ि जो आरोप लगाए गए हैं उस मामले में जो भी है वह पूरी तरह प्रकरण स्‍पष्‍ट होना चाह‍िए। बताया क‍ि न‍िष्‍पक्ष जांच पर भरोसा है। यूपी पुल‍िस पर भरोसा नहीं है। फोटो भी लोगों द्वारा उपलब्‍ध कराई जा चुकी है। जांच को लेकर स्‍पष्‍ट क‍ि‍या क‍ि गैर भाजपा शास‍ित राज्‍य की ओर से जांच हो, सुप्रीम कोर्ट का स‍िट‍िंंग जज  भी उसमें न‍िगरानी के ल‍िए हो।  

दूसरी ओर सोशल मीड‍िया में भी इस बाबत लगातार ट‍िप्‍पण‍ियां और दूसरी बातें सामने आ रही हैं। दोनों ही पक्षों के अलावा सरकार की ओर से और व‍िपक्ष की ओर से भी बयानबाज‍ियों का दौर जारी है। हालांक‍ि प्रयागराज से वाराणसी पुल‍िस फ‍िलहाल पूछताछ के ल‍िए नहीं पहुंची है।

  

वहीं दूसरी ओर स्‍वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेसी बुधवार की दोपहर जिला मुख्यालय पहुंचे। सरकार व‍िरोधी नारों के साथ ही कांग्रेस‍ियों ने इस प्रकरण को लेकर नारेबाजी भी की। उनके हाथ में व‍िरोध जताने वाले पोस्‍टर भी थे। कांग्रेस‍ियों की मांग थी क‍ि झूठे आरोप लगाने वालों पर व‍िध‍िक कार्रवाई की जाए।   

बालक देवाचार्य भी आए सामने

पातालपुरी मठ के प्रमुख जगद्गुरु बालक देवचार्य जी महाराज की ओर से इस व‍िवाद के बाबत ट‍िप्‍पणी सामने आई है, उन्‍होंने क‍हा क‍ि “यह मामला बेहद दुखद और अनुचित है। सरकार के साथ जिस तरह से मामले आगे बढ़ रहे हैं, मुझे लगता है कि दोनों पक्षों में कहीं न कहीं अहंकार का तत्व मौजूद है“।    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165706