search

पलवल की दिल्ली-नोएडा से होगी कनेक्टिविटी, आगरा नहर के साथ लगते सड़क मार्ग का अलावलपुर तक होगा विस्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 405
  

पलवल की दिल्ली-नोएडा से होगी सीधी कनेक्टिविटी। फाइल फोटो- आगरा नहर



सुभाष डागर, बल्लभगढ़। आगरा नहर के साथ लगते सड़क मार्ग को कालिंदी कुंज से पलवल के अलावलपुर गांव तक विस्तार देने की तैयारी है। ऐसा होने पर पलवल के लोगों का हाईवे या एक्सप्रेसवे पर आने की बजाय नहर किनारे ही अलावलपुर से चढ़ कर सीधा कालिंदीकुंज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दक्षिणी दिल्ली तक आवागमन सुगम हो जाएगा।

योजना के तहत आगरा नहर किनारे सड़क को प्रहलादपुर माजरा डीग गांव(पीएम डीग) से आगे अलावलपुर पुल तक बनाने की योजना है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पृथला के विधायक से एक सहमति पत्र भी लिखवा लिया है। सड़क को बनाने के लिए एफएमडीए अनुदान देगा।
अभी तक इस रास्ते का फरीदाबाद वाले कर रहे थे उपयोग

दिल्ली में कालिंदी कुंज से लेकर पीएम डीग तक आगरा नहर किनारे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने सड़क बनाई हुई है। यह सड़क मार्ग अभी तक आईएमटी तक दो लेन का है। इससे आगे यह सिंगल लेन है।

इस सड़क का अभी तक सिर्फ फरीदाबाद जिले के ग्रामीण ही कालिंदी कुंज तक पहुंच कर नोएडा अथवा दक्षिण दिल्ली आने-जाने के लिए सदुपयोग कर पा रहे हैं। पलवल जिले के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

सड़क को पीएम डीग से आगे अलावलपुर तक बनाने के लिए पिछली सरकार के समय पृथला के तत्कालीन विधायक नयनपाल रावत ने विधानसभा सत्र में मामला उठाया था और सरकार से अलावलपुर तक बनाने की मांग की थी। तब से योजना सरकार के विचाराधीन चली आ रही है। अब इस योजना पर काम शुरू हो गया है।

  

एआई जनरेटेड तस्वीर
20 किलोमीटर चार लेन बनेगी सड़क

कालिंदीकुंज से लेकर पल्ला पुल तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन चुका है। इसलिए यहां छह लेन सड़क बन गई है। पल्ला पुल से साहूपुरा तक करीब 20 किलोमीटर सड़क को चार लेन बनाया जाएगा। इसके लिए 285 करोड़ का बजट तय किया गया है।

साहूपुरा के पास यह सड़क नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसलिए सड़क चार लेन बनने के बाद हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल सड़क दो लेन है।

दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा जाने वाले अधिकतर वाहन चालक इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। आगरा नहर किनारे इस सड़क पर अंधेरा भी रहता है। इसलिए इस सड़क को चार लेन बनाने की मांग हो रही थी।

यह सड़क 20 मीटर चौड़ी होगी। इस पर साइकिल ट्रैक व फुटपाथ भी बनेगा। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग अब सड़क को पीएम डीग से आगे अलावलपुर पलवल तक बनाकर विस्तार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा वालों के लिए खुशखबरी: अब बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर 142 तक का सफर होगा आसान, मेट्रो का बड़ा प्लान तैयार


हमारी ओर से योजना को सिरे चढ़ाने में कोई देरी नहीं है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग को एमओयू साइन कराकर देना है। इसे साइन करने के बाद आगे प्रक्रिया बढ़ जाएगी। हमारे पास बजट पर्याप्त है। जैसे योजना आगे बढ़ेगी तो बजट जारी कर दिया जाएगा।
-

- केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण


हमें एफएमडीए सड़क के बनाने के लिए बजट तो देगा, लेकिन फिलहाल एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक सरकार की तरफ से नहीं मिल पाई है। जैसे ही जानकारी मिलेगी तो आगे योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
-

-कमला शंकर, कनिष्ठ अभियंता उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग नोएडा


मैंने इस योजना पर अपनी सहमति दे दी है। पत्र के अनुसार पृथला क्षेत्र में सड़क को साहूपुरा तक चार लेन और शाहपुर कलां तक डबल लेन बनाने की योजना है। पीएमडीग से अलावलपुर तक सिंगल लेन बनाकर विस्तार किया जाएगा।
-

-रघुबीर सिंह तेवतिया, विधायक पृथला


जनहित में इस योजना का प्रस्ताव मैंने अपने कार्यकाल में विधानसभा में रखा था। जिसे मान लिया गया था। अच्छी बात है कि अब इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इस मार्ग का विस्तार होने पर फरीदाबाद-पलवल के वाहन चालकों को बड़ी सुविधा होगी।
-

-नयनपाल रावत, पूर्व विधायक, पृथला   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167521