search

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद भागलपुर के भीखनपुर में बनेगा छह मीटर चौड़ा और पांच मीटर ऊंचा अंडरपास

cy520520 1 hour(s) ago views 563
  

भोलानाथ रेलवे पुल के पास शंटिंग यार्ड विस्तार, अंडरपास से 15-20 हजार लोगों को राहत. फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भागलपुर। भोलानाथ रेलवे पुल और भीखनपुर गुमटी नंबर दो के बीच शंटिंग यार्ड के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। भीखनपुर गुमटी संख्या एक और दो के बीच पटरियों को बिछाने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। यह कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि निर्धारित समय सीमा में यातायात को सुगम बनाया जा सके।
पटरियों की बिछाई जा रही हैं युद्ध स्तर पर

इस काम में बड़ी संख्या में मजदूरों के साथ-साथ वरिष्ठ तकनीकी टीम और अभियंताओं की तैनाती की गई है। अत्याधुनिक मशीनों की मदद से स्लीपर बिछाने और पटरियों को जोड़ने (वेल्डिंग) का काम 24 घंटे शिफ्टों में चल रहा है। यहां दो स्टेविंग लाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे ट्रेनों के शंटिंग में सुविधा होगी।
अंडरपास निर्माण की तैयारी

शंटिंग यार्ड के विस्तार के बाद भीखनपुर गुमटी नंबर एक और दो के पास अंडरपास निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। अंडरपास छह मीटर चौड़ा और पांच मीटर ऊंचा होगा। पिछले साल दिसंबर में रेलवे बोर्ड से अंडरपास की ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाने की मंजूरी मिल गई थी।
लागत और सुविधा

अंडरपास निर्माण में चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ने से लागत डेढ़ से दो करोड़ रुपये अधिक होने का अनुमान है। हालांकि, यह विस्तार लोगों के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित करेगा। अब आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
प्रभावित क्षेत्र और लोगों की सुविधा

यह मार्ग भीखनपुर के अलावा गुमटी नंबर 12, जिच्छो, लोदीपुर, लालुचक भट्ठा सहित कई इलाकों के करीब 15-20 हजार लोगों के लिए प्रतिदिन महत्वपूर्ण है। शंटिंग यार्ड बनने के बाद रास्ता बंद हो जाएगा, इसलिए लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास निर्माण का निर्णय लिया गया है।
शंटिंग यार्ड से ट्रेनों को लाभ

शंटिंग यार्ड के विस्तार से ट्रेनों के शंटिंग में आसानी होगी। सबौर, जगदीशपुर और अन्य स्टेशनों पर शंटिंग की समस्याओं का समाधान होगा। इसके अलावा ट्रेनों के रखरखाव और मेंटेनेंस में कर्मियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162990