search

गाजियाबाद में NH-9 पर बनेगा एफओबी, नितिन गडकरी ने दी हरी झंडी; हजारों को मिलेगी राहत

Chikheang Yesterday 22:27 views 116
  

एआई जनरेटेड



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में विजयनगर में एनएच- नौ पर एफओबी बनाने के लिए केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी दे दी है।

इस संबंध में उन्होंने शहर विधायक संजीव शर्मा को पत्र भी भेजा है। एफओबी का निर्माण कार्य होने से हजारों लोगों को फायदा होगा। उनको न तो अधिक दूरी तय करनी होगी न ही जान हथेली पर रखकर पैदल ही सड़क को पार करना पड़ेगा।
हर वक्त बना रहता है खतरा

विजयनगर में एनएच-9 के दोनों तरफ कई कॉलोनियां हैं, इनमें कई हजार लोग परिवार के साथ रहते हैं। विजयनगर टी प्वाइंट के पास एनएच-9 पर एफओबी न होने के कारण पैदल जाने वाले लोगों को बागू अंडरपास और कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास बने अंडरपास से होकर आवागमन करना होता है। इससे उनको दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता है, वाहनों की चपेट में आने का खतरा भी बना रहता है।
नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

पूर्व में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधायक संजीव शर्मा ने एनएच-9 पर अंडरपास बनवाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखा था। वह लगातार इसकी पैरवी भी कर रहे थे, इसका सकारात्मक असर दिखा और नितिन गडकरी ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़ें- हिसार एयरपोर्ट से अब रात में भी उड़ सकेंगे विमान, खराब मौसम में भी हवाई सेवा संभव; DGCA से मिली IFR मंजूरी

शहर विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि एफओबी बनवाने के साथ ही यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि बुजुर्गाें को एफओबी पर चढ़ने व उतरने में परेशानी न हो, इसके लिए एस्केलेटर के साथ ही लिफ्ट भी लगवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही एफओबी का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167354