search

जिला पंचायत में विकास के लिए 62.73 करोड़ का बजट पास, शिकायतों का निस्तारण न होने पर अधीक्षण अभियंता तलब

LHC0088 2026-2-24 22:27:29 views 1226
  



संवाद सूत्र, सुलतानपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में जिपं सदस्यों ने दिए गए प्रस्ताव के हिसाब से कार्य न कराए जाने का मुद्दा जोरशोर से उठाया। शोरगुल के बीच वर्ष 2026-27 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए 62.73 करोड़ का मूल बजट पास कर दिया गया। व्यय के लिए 54.92 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। मनरेगा का लेबर बजट 29431.94 लाख सदन में सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया।

बिजली विभाग की लंबित शिकायतों का निस्तारण न कराए जाने की गूंज सदन में रही। सदस्यों की मांग पर अधीक्षण अभियंता को सदन को बुलाया गया। जहां उन्होंने लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के आने के बाद सभी सदस्यों से अपनी अपनी शिकायतें लिखित रूप से देने की बात कही।

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक

जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य अजय सिंह ने सड़क निर्माण में लोक निर्माण विभाग की मनमानी का मुद्दा उठाया। सही जवाब न मिलने पर लोनिवि के अभियंता को सदन में बोलने से मना कर दिया गया।

इकलौती चीनी मिल के बंद हो जाने पर विधायकों के चुप रहने को लेकर सवाल उठे। इस पर एमएलसी ने बताया कि सभी विधायकों के हस्ताक्षर से पत्र मुख्यमंत्री को दिया गया है। उन्होंने सभी बाजारों में शौचालय का निर्माण कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत, 18 लाख 68 हजार बनेगा नाला; एक्शन प्लान तैयार

अध्यक्ष ने बजट रहने पर शौचालय का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम व राज प्रसाद उपाध्याय, सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, हरमीक सिंह, ओपी चौधरी आदि मौजूद रहे।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126