search

सुलतानपुर में पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत, 18 लाख 68 हजार बनेगा नाला; एक्शन प्लान तैयार

deltin33 Yesterday 22:27 views 461
  



संवादसूत्र, जागरण। सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद ने 18 लाख 68 हजार की लागत से डिहवा के बघराजपुर मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर से श्याम डेंटल क्लीनिक तक नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार की है। इसकी दूरी दो सौ मीटर से अधिक है। पालिका की इस पहल पर जलनिकासी का संकट झेल रहे पांच हजार लोगों को नाला निर्माण के बाद राहत मिलेगी।

केन्द्रीय वित्त आयोग से धनराशि आवंटित की जा चुकी है। पालिका की ओर से जल्द ही निर्माण शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में डिहवा की सभासद प्रमिला कुमारी की ओर से नाला का निर्माण कराने का प्रस्ताव दिया गया था। जिसे अब मंजूरी मिली है।

बघराजपुर के संदीप कुमार, राधेश्याम, डिहवा के राज कुमार, प्रदीप, पवन कुमार, बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश में नाला से पानी का बहाव न होने से सड़क पर जलजमाव हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे छोटे बच्चे सड़क से पानी बहने के बाद ही घरों से निकलते हैं। नाला निर्माण होने के बाद पांच हजार से अधिक लोगों को इस समस्या से राहत मिलेगी।

अक्सर चोक हो जाता है नाला

नाला कूड़ों से पटा होने की वजह से अक्सर चोक हो जाता है। इससे बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बघराजपुर जाने वाली इस सड़क से प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों का आना जाना रहता है। बारिश में सड़क पर पानी भरा होने के कारण तेज रफ्तार में चारपहिया वाहनों के गुजरने के बाद सड़क के किनारे बने मकानों पर गंदे पानी की छीटे पड़ते हैं।

मार्च में शुरू होगा निर्माण

अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में नाला निर्माण शुरू होगा। पालिका खुद निर्माण कराएगा। इससे लोगों को जलनिकासी की समस्या दूर होगी।    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476351