सांकेतिक तस्वीर
संवाद सूत्र, तिलौथू (रोहतास)। स्थानीय बाजार स्थित उत्तर पट्टी मोहल्ले में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर समझ जमकर पिटाई की। मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज करा उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि वह अपने को निर्दोष बता रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक द्वारा छह वर्षीय एक बच्चा को चोरी कर ले जाया जा रहा था। तभी इसकी जानकारी मिलते ही लोग जुट गए व इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ युवकों ने उसकी पिटाई भी की। पकड़ा गया युवक मोहम्मद इरफान अंसारी सासाराम का बताया जाता है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोचस थाना के लहेरी गांव निवासी बच्चा प्रियांशु कुमार अपनी मां के साथ तिलौथू में अपने नाना गणेश ठाकुर के घर आया हुआ था। तभी भीख मांगने एक युवक आया। जहां प्रियांशु भी अपनी मां के साथ मौजूद थी। मां भीक्षा लाने के लिए घर में चली गई और प्रियांशु बाहर ही खेल रहा था, तभी युवक ने बच्चे को चाकलेट एवं कुरकुरे का पाकेट देते हुए अपने साथ चलने को कहा।
प्रियांशु की मां जब भीक्षा लेकर बाहर आई तो न तो भीख मांगने वाला युवक था न ही प्रियांशु। तभी प्रियांशु को लेकर उसकी मां अपने बच्चे को खोजते हुए चिल्लाने लगी। तभी प्रियांशु पर किसी ग्रामीण की नजर पड़ी।
प्रियांशु को ग्रामीण ने घर चलने के लिए कहा तो युवक ने उसे अपना बच्चा बता उसे आगे ले जाने लगा। तब तक अन्य ग्रामीण व प्रियांशु की मां भी पहुंच गई। लोगों को आते देख युवक भागने लगे।इसी बीच ग्रामीण उसे पकड़ लिए व घटना की सूचना पुलिस को दी। कुद लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी की।
घटनास्थल पर पुलिस को पहुंचने के बाद पकड़े गए युवक को हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक मोहम्मद इरफान सासाराम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। बच्चा चोर समझ उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया है। पूछताछ की जा रही है।  |
|