search

हरियाणा के चरखी दादरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एएसआई की मौत, पुलिस ने सिविल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Chikheang 1 hour(s) ago views 570
  

चरखी दादरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एएसआई की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव कुब्जानगर में पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआइ की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने चरखी दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विजय (42) गुरुग्राम पुलिस लाइन में तैनात था और परिवार सहित वहीं पर रहता था। वर्तमान में वह गांव आया हुआ था। मंगलवार सुबह वह करीब पांच बजे उठा और चाय-पानी पीने के बाद दोबारा सो गया। उसके बाद वह देर तक नहीं उठा तो स्वजन ने संभाला तो अचेत मिला।

स्वजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बाढड़ा थाना पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को दिए बयान में स्वजनों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।

मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। जांच अधिकारी एचसी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक विजय के बड़े भाई विरेंद्र के बयान दर्ज इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक एएसआइ विजय साल 2003 में पुलिस में भर्ती हुआ था।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167288