search

दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला, CO के आदेश पर आरोपियों के खि‍लाफ FIR दर्ज

Chikheang 2025-11-24 22:07:45 views 931
  



संवाद सूत्र, घुंघचाई (पूरनपुर)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला से मारपीट की। जेठ ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि उसके भाई और मां ने उसकी शादी नौ माह पहले 15 फरवरी शाहजहांपुर को थाना रोजा मुहल्ला दुर्गा इनक्लेव फेस 2 निवासी पंकज सिंह के साथ हुई थी। दहेज में 20 लाख रुपये की नकदी और जेवरात दिए। आरोप है कि ससुराली शादी के कुछ दिन बाद कार की मांग करने लगाा।

महिला का आरोप है कि पति ने उससे शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर पति पंकज सिंह, सास कृष्णा सिंह चौहान, जेठ नीरज, जेठानी शीलू, भतीजा ऋषभ, ननद अंजली आए दिन महिला से मारपीट करने लगे। आरोप है कि पति पंकज सिंह अपने बड़े भाई नीरज से शारीरिक संबंध का दबाव बनाने लगा। विरोध पर पति दो जून को नोएडा लेकर चला गया। एक माह बाद सात जुलाई को पति पंकज सिंह महिला को फिर घर छोड़ गया।

महिला घर पर अकेली थी। फायदा उठाकर महिला का जेठ नीरज रात में कमरे में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसकी शिकायत सास और अन्य ससुरालियों से की। लेकिन लोगों ने महिला से उसके जेवरात छीनकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने पति सास सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167348