search

स्कूल के पीछे लहूलुहान हालत में मिली छात्रा, गर्दन पर गहरे निशान; वारदात की वजह जानने में जुटी हापुड़ पुलिस

cy520520 1 hour(s) ago views 226
  

मौके पर जांच करती हापुड़ पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई। कुचेसर चौपला से अल्लीपुर मार्ग स्थित एक स्कूल के पीछे 21 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ अवस्था में पड़ी मिली।

युवती की गर्दन और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं। गंभीर हालत में उसे गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। एक तरफ जहां स्वजन हत्या के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
पढ़ाई के लिए निकली थी छात्रा

पुलिस के अनुसार, गांव बनखंड़ा की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शगुन मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से कुचेसर चौपला स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के लिए निकली थी। परिजनों के मुताबिक, वह प्रतिदिन सुबह कोचिंग जाती और दोपहर करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच घर लौटती थी।

मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने स्कूल के पीछे एक युवती को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि उनकी पुत्री स्कूल के पीछे घायल अवस्था में मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

घायल छात्रा के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से पुत्री के गले और हाथ पर कई वार कर उसकी हत्या का प्रयास किया है।
सरसों के खेत में मिले खून के निशान

घटना की जानकारी के बाद सीओ सिटी वरुण मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान घटना स्थल के पास सरसों के खेत के बीच में खून के निशान मिले हैं। दिलचस्प बात यह है कि खेत की धारदार तारों से तारबंदी की गई है। अंदेशा है कि आरोपी छात्रा को खेत के अंदर ले गया था। जिसके बाद वह बचकर खेत से बाहर आई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
कोचिंग सेंटर में मिला बैग, खाली मिला मोबाइल

जांच के दौरान पुलिस ने कोचिंग सेंटर से छात्रा का बैग बरामद किया। उसके मोबाइल की जांच की तो काल डिटेल, मैसेज व फोटो सब डिलीट मिले। पूछताछ में छात्रा ने इसके बारे में कुछ नहीं बताया है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में दो पक्षों में फायरिंग के दौरान दुकान पर बैठे किशोर को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि युवती और उसके स्वजन के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश अथवा अन्य किसी कारण से हमले की आशंका को लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।     
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162751