search

कई बार जेल गए, फिर भी समर्पित रहे देशहित में-दिल्ली के प्रथम उप महापौर लाला रामचरण अग्रवाल को किया गया याद

Chikheang 2025-12-4 02:38:45 views 793
  

दिल्ली के प्रथम उप महापौर और स्वतंत्रता सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल को उनकी 108वीं जयंती के मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जागरण



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के प्रथम उप महापौर और स्वतंत्रता सेनानी लाला रामचरण अग्रवाल को उनकी 108वीं जयंती के मौके पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नई दिल्ली के लाला रामचरण चौक (आइटीओ) पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, मुदित अग्रवाल ने श्रद्धांजलि दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आईटीओ पर राम चरण अग्रवाल चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर के साथ अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

रामचरण अग्रवाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए महापौर ने कहा कि लाला रामचरण अग्रवाल स्वाधीनता के समय अग्रणी नेताओं में थे और वे महान् देश भक्तों की श्रेणी में आते हैं। स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण वे कई बार जेल भी गये।

उनका समस्त जीवन लोक कल्याण कार्यों के प्रति समर्पित रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कच्चे माल की कमी से जूझ रहा कागज उद्योग, रीसाइक्लिंग दर सिर्फ 20% होने पर सरकारी हस्तक्षेप की मांग तेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168847