search

हरियाणा: रोहतक में चार दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हुई प्रॉपर्टी डीलर की लाश, पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारे

deltin33 1 hour(s) ago views 547
  

चार दिन से लापता सजायाफ्ता सत्यवान का शव नहर में मिला (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, रोहतक। जिला रोहतक के गांव खेड़ी साध के सजायाफ्ता प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की शव आखिर चार दिन बाद पुलिस ने जेएलएन नहर से बरामद किया है। सत्यवान की ब्रेजा कार 20 फरवरी को खरावड़ गांव में लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसके पास गोलियां चलने और खून के निशान मिले थे।

पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। इसके कुछ घंटे बाद ही काला राठी गैंग ने इन्टरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसका हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। इसमें कहा था कि हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था।

इसके बाद पुलिस ने सत्यवान की तलाश शुरु की। इसी तलाश में पुलिस के हाथ दो युवक चढ़ गए, जिन्होंने सत्यवान की हत्या करने और लाश को जेएलएन नहर में फेंकने की बात कबूल की है। दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को नहर से बरामद किया है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476013