search

विश्व जूनियर चैंपियनशिप : भारत ने श्रीलंका क ...

deltin55 2025-10-8 13:25:33 views 862

गुवाहाटी। भारत ने मिश्रित टीम चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण में ग्रुप एच में श्रीलंका के खिलाफ 45-27, 45-21 से जीत हासिल की।   
ललथाजुआला हमार ने लड़कों के एकल मैच में केनेथ अरुगोडा को 9-2 से हराकर टीम को आत्मविश्वास से भरी शुरुआत दिलाई और भव्य छाबड़ा और मिथिलेश पी कृष्णन ने सानुदा अरियासिंघे और थिसाथ रूपथुंगा के खिलाफ बढ़त को 18-6 तक पहुंचाया।  
लड़कियों की एकल खिलाड़ी रक्षिता श्री, जो पहली बार टीम रिले-स्कोरिंग प्रारूप में खेल रही थीं, रनिथमा लियानागे के खिलाफ संघर्ष करती रहीं और 3-8 से पीछे चल रही थीं, लेकिन अगले सात में से छह अंक जीतकर उन्होंने स्कोर 36-21 कर दिया।  




पुणे में जूनियर ग्रां प्री के फाइनलिस्ट सी लालरामसांगा और तारिनी सूरी ने अरुगोडा और लियानागे को 9-6 से हराकर सेट 45-27 से अपने नाम कर लिया।  
रौनक चौहान ने दूसरे सेट में भारत के लिए शुरुआत की। मेजबान टीम ने इस सेट में बिल्कुल नए खिलाड़ियों को उतारा था, लेकिन नतीजा लगभग एक जैसा ही रहा और उन्होंने दूसरे सेट में 45-21 से जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।  
वहीं, फिलीपींस ने मंगलवार को नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सुहांदिनाता कप के लिए बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन ग्रुप एफ के एक रोमांचक मुकाबले में हांगकांग को हराया। फिलीपींस ने हांगकांग को 42-45, 45-28, 45-43 से हराया।  




अन्य शीर्ष देशों में, 14 बार के चैंपियन चीन और पूर्व चैंपियन दक्षिण कोरिया ने अपने-अपने ग्रुप में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ग्रुप डी में खेल रही चीन ने इंग्लैंड को 45-22, 45-19 से हराया, जबकि ग्रुप जी में दक्षिण कोरिया ने पहली बार खेल रहे भूटान को 45-5, 45-17 से हराया।  
फिलीपींस के कोच एस्कोसेस लॉयड ने कहा, "यह फिलीपींस बैडमिंटन के लिए एक बहुत बड़ा परिणाम है और हम बहुत आभारी हैं कि हमें यहां प्रशिक्षण और खेलने का अवसर मिला। हमने टूर्नामेंट से पहले यहां तीन दिवसीय तैयारी शिविर में भाग लिया था और इससे हमें बहुत मदद मिली।"






Deshbandhu



world junior championshipsports newsSports









Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135019