search

बदायूं में फार्महाउस चौकीदार की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

deltin33 1 hour(s) ago views 337
  

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक खेत में बने फार्महाउस में चौकीदार का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।
खून से लथपथ मिला शव

बिल्सी निवासी व्यापारी नरेश कुमार ने बताया कि मुजरिया सीमा पर उनका खेत है, जिसमे उन्होंने फार्म हाउस बना रखा है। यहां गाय, भैंस आदि का पालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह सुबह सात बजे करीब दूध लेने पहुंचे थे। फार्महाउस में बने कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब उन्होंने दरवाजे से झांककर देखा तो अंदर चौकीदार सुरेंद्र सिंह का शव जमीन पर पड़ा था।
बिल्सी पुलिस को दी सूचना

यह देखकर उन्होंने बिल्सी पुलिस को सूचना दी। बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए है।
कई सालों से कर रहे थे चौकीदारी

मृतक सुरेंद्र सिंह मूल रूप से मुजरिया थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव के निवासी थे। उनके भतीजे रामनिवास ने बताया कि सुरेंद्र सिंह पिछले 20-25 वर्षों से फार्महाउस में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476004