search

भिवानी में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरे किसान की मौत, परिवार में शोक

cy520520 2026-2-23 23:26:43 views 1012
  

भिवानी में गन्ना भरते समय ट्रॉली से गिरे किसान की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, भिवानी। गांव मिताथल निवासी 46 वर्षीय किसान जोगेंद्र की ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना भरते समय नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोगेंद्र अविवाहित था और अपने भाई के साथ खेत में गन्ना भरने का काम कर रहा था। दोनों भाई ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भर चुके थे और उसे रस्से से बांध रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से जोगेंद्र अचानक ट्राली से नीचे गिर गया।

गिरते ही उसे गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने तुरंत उसे संभाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सोमवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। गुजरानी चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725