सिरसा में दो भाइयों की मौत। फाइल फोटो
संवाद सहयोगी, रोड़ी। क्षेत्र के गांव थिराज में दो दिनों में दो भाईयों की मौत हो गई। रविवार को पहले बीमारी के कारण तगड़ सिंह की मौत हो गई। जबकि सोमवार को उसके भाई बलवीर सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। दो दिनों में एक ही परिवार से दो भाईयों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी अनुसार सोमवार को 52 वर्षीय बलवीर सिंह खेत में टयूबवेल को चलाने के लिए गया था। लेकिन करंट से उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे थे। जबकि रविवार को उसके भाई की मौत हुई थी।  |