search

हिट-एंड-रन मामले में 500 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले... अब महेंद्रगढ़ से हत्थे चढ़ा आरोपी

deltin33 2025-10-4 15:36:15 views 1296
  हिट एंड रन का आरोपित कार चालक महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार





जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी जिले की आरके पुरम थाना पुलिस ने भीकाजी कामा प्लेस स्थित होटल हयात रिजेंसी के पास एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भागे कार चालक हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित ने 13 सितंबर को आनंद विहार से गुरुग्राम जाते समय बाइक सवार राजस्थान के दौसा निवासी बिजेंद्र कुमार मीणा को टक्कर मार दी थी, जिनकी इलाज के दौरान 16 सितंबर को मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपित की पहचान के लिए 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।



पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 13 सितंबर को शाम करीब 6.30 बजे आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि भीकाजी कामा प्लेस स्थित होटल हयात रिजेंसी के पास रिंग रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी है और उसकी हालत गंभीर है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। आरकेपुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



पुलिस टीम ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (नौरोजी नगर) से भीकाजी कामा प्लेस, धौला कुआं, रिंग रोड, महिपालपुर और गुरुग्राम तक सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस ने मृतक की बाइक के पीछे चल रही एक अर्टिगा गाड़ी की पहचान की।उसके आधार पर पुलिस ने महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली जाट निवासी कार चालक सत्यवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह आइएसबीटी आनंद विहार से सवारी बैठाकर गुरुग्राम जा रहा था। इस दौरान अचानक उसकी गाड़ी से बाइक को टक्कर लग गई थी। घबराहट और डर के कारण वह मौके पर नहीं रुका और बाइक सवार को घायल हालत में देखकर भी वहां से भाग गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521