search

दिल्ली में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति के जबड़े में मारी गोली, 20 दिन पहले पैरोल पर बाहर आया था बदमाश

LHC0088 1 hour(s) ago views 984
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददात, बाहरी दिल्ली। शाहबाद डेरी इलाके में रविवार की रात एक बदमाश ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक शख्स के जबड़े में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

सूत्रों के मुताबिक जेल से 20 दिन पहले पैरोल पर बाहर आए एक बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है। घायल को आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है।
बैट्री रिक्शा चलाता है राजेश

शुरुआती जांच में पता चला कि पीड़ित को आपसी रंजिश में गोली मारी गई है। पीड़ित फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है। घायल की पहचान 36 वर्षीय राजेश पासवान के रूप में हुई है, जो बैट्री रिक्शा चलाता है। पहले दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि पूठखुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से सूचना मिली कि शाहबाद डेरी में गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि शाहबाद डेरी, एफ ब्लाक निवासी घायल राजेश को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि घायल को चेहरे के दाहिने तरफ गोली लगी है। बाद में पुलिस टीम रोहिणी स्थित अंबेडकर अस्पताल पहुंची। तब तक घायल को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान करने के लिए कोशिश की जा रही हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164631