search

कानपुर में KDA की बड़ी कार्रवाई: टीम ने चिरान, मंधना और सिंहपुर में आठ बीघा जमीन पर बनी अवैध प्लाटिंग ढहाई

deltin33 1 hour(s) ago views 237
  

सिंहपुर में अवैध प्लाटिंग गिराता बैकहो लोडर। केडीए



जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए के दस्ते ने चिरान, मंधना और सिंहपुर में आठ बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग तीन बैकहो लोडर लगाकर गिरा दी। इस दौरान विरोध करने वालों को सुरक्षा कर्मियों ने खदेड़ दिया। इसके अलावा सिंहपुर और गंगपुर चकबदा में बिना लेआउट को आठ बीघा में हो रही प्लाटिंग रोकने के लिए नोटिस दी है। वहीं केडीए उपाध्यक्ष ने सभी जोनों के प्रवर्तन प्रभारियों को आदेश दिए है कि बिना पार्किग और नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

केडीए के जोन एक बी के दस्ता प्रभारी और विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ते ने सी सिंह, जे सिंह व अन्य लोगों द्वारा ग्राम-चिरान में तीन बीघा,छोटू लाल व अन्य लोगों द्वारा ग्राम- मंधना में तीन बीघा और भवर, अनिल व अन्य लोगों द्वारा ग्राम-सिंहपुर में दो बीघा पर बिना लेआउट के हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। दस्ते ने प्लांट में बने इन्ट्रीगेट, रोड, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, आधे बन भवन समेत सभी को गिरा दिया।

विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व केडीए से लेआउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के बाद ही भूमि खरीदे। साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण कराए ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक व मानसिक क्षति से बचा जा सकें।


वहीं केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने प्रवर्तन के सभी जोनल प्रभारियों को आदेश दिए है कि किसी भी हाल में बिना नक्शे और बिना पार्किंग के निर्माण नहीं होने दिया जाए। पांडुनगर, काकादेव, गुमटी नंबर पांच से जरीब चौकी जीटी रोड के बीच, जवाहर नगर, प्रेमनगर, चमनगंज, गोविंद नगर समेत कई जगह अवैध निर्माण हो रहे है। बिल्डरों ने नगर निगम की नालियों व फुटपाथ तक पर कब्जा कर लिया है।

पिछले दिनों काकादेव थाने के बगल की गली में निर्माण करा रहे बिल्डर ने नाली बंद कर दी। इससे क्षेत्र में गंदा पानी भरने लगा। क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश के बाद पार्षद नीरज बाजपेयी ने बैकहो लोडर लगाकर नाली खुलवायी। अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। ऐसे ही कई जगह नगर निगम को बिल्डर लाखों रुपये का चूना लगा रहे है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475687