Forgot password?
 Register now

मिलावटी घी का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

LHC0088 2025-10-9 06:06:20 views 144

  
त्योहार में मुनाफाखोरी के लालच में गोदाम में रखा 2,651 लीटर मिलावटी देसी घी बरामद, दो गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मिलावटी देसी घी बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के गोदाम से कुल 2,651 लीटर मिलावटी देसी घी जब्त किया गया है। दशहरा और दीपावली के मौसम में बढ़ती मांग का फायदा उठाने के लिए देसी घी में बड़े पैमाने पर मिलावट की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मांगेराम पार्क, बुध विहार में छापेमारी कर मिलावटी घी बरामद हुआ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नामी कंपनियों के डिब्बों में करते थे पैक

आरोपित घटिया गुणवत्ता वाला डालडा (वनस्पति घी) और रिफाइंड तेल थोक में खरीदते थे, जिसे गर्म करके शुद्ध देसी घी जैसा बना दिया जाता था। असली स्वाद देने के लिए, इसमें रसायनिक फ्लेवरिंग एजेंट जैसे सुगंध, सिंथेटिक रंग और असुरक्षित पदार्थ मिलाए जाते थे। फिर इस उत्पाद को देसी घी के प्रतिष्ठित ब्रांडों जैसे मदर डेरी, अमूल, पतंजलि आदि के पैकेटों में पैक किया जाता था और डेरियों, दुकानों और छोटे वितरकों को आपूर्ति की जाती थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोदाम के मालिक बुध विहार के राकेश गर्ग और हरियाणा जींद के मुकेश के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

उपायुक्त पंकज कुमार के मुताबिक, पांच अक्टूबर को इंस्पेक्टर पुखराज को प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर मिलावटी देसी घी के निर्माण और व्यापार के बारे में एक गुप्त जानकारी मिली थी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकृत अधिकारियों के साथ पुष्टि करते हुए मांगेराम पार्क, बुध विहार, फेज-2 में छापा मारा गया, जहां गोदाम के मालिक राकेश गर्ग को गिरफ्तार किया गया। उसके गोदाम की तलाशी लेने पर कुल 2,241 लीटर मिलावटी देसी घी बरामद किया गया।

बाद में जांच के दौरान सात अक्टूबर को सह आरोपित मुकेश को भी लाल क्वार्टर सेक्टर-4, विजय विहार रोहिणी के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विजय विहार और बुध विहार के क्षेत्र में मिलावटी देसी घी की आपूर्ति करने जा रहा था। उसके कब्जे से 100 ग्राम मिलावटी देसी घी बरामद किया गया। आरोपित मुकेश की हरियाणा के जींद जिले में स्थित फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया।
200 रुपये की लागत बेचते थे 350 रुपये में

आरोपितों ने बताया कि मिलावटी देसी घी की उत्पादन लागत लगभग 200 रुपये प्रति लीटर थी और वे इसे थोक विक्रेता को लगभग 350 रुपये में बेच रहे थे। बरामद मिलावटी देसी घी में मिल्क फूड का 396 लीटर, मधुसूदन का 630 लीटर, अमूल का 390 लीटर, मदर डेरी का 915 लीटर, पतंजलि का 165 लीटर और आनंदा का 165 लीटर बरामद किया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।
1,625 किलोग्राम मिलावटी घी किया था जब्त

इससे पहले बीते सप्ताह बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मिलावटी देसी घी बनाने वाले तीन अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया था। शिव विहार, करावल नगर और मुस्तफाबाद में छापेमारी करते हुए 1,625 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया था और छह आरोपित पकड़े गए थे।

यह भी पढ़ें- नकली इंजन आयल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, मास्टमाइंड समेत पांच गिरफ्तार
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

6812

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
20668
Random