search

Silver Price Hike: ये क्या...? चांदी में अचानक आई ₹13 हजार की तेजी, क्या है वजह; आगे कितना जाएगा भाव

LHC0088 3 hour(s) ago views 220
  



नई दिल्ली। 23 फरवरी, सोमवार को चांदी में अचानक 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी गई है। सोने में भी उछाल देखा गया है। सोने में इस समय 2787 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि अचानक इतनी तेजी आई क्यों? लेकिन इससे पहले जानते हैं कि देशभर में चांदी का भाव क्या चल रहा है?
Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,66,536 रुपये चल रहा है। इसमें 13,592 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 2,63,061 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,68,875 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,663 रुपये चल रही है। इसमें 2787 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,56,876 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
क्यों आई अचानक तेजी?

वैश्विक तनाव फिर से बढ़ने लगे हैं। जब-जब वैश्विक अस्थिरता आती है, तब लोग सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने लगते है। इसकी वजह से चांदी में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है।  

एमसीएक्स में पहले मार्जिन कोस्ट बढ़ाया गया था। लेकिन कुछ टाइम बाद उसे वापस ले लिया गया। इसके बाद अब फिर चांदी में तेजी या गिरावट हजारों में होगी। क्योंकि अब निवेशक चांदी में शेयर बाजार की तरह ट्रेडिंग करने लगे हैं।  
आपके शहर में कितना है दाम?
शहरसोने का भावचांदी की कीमत
पटना₹159,770₹267,570
जयपुर₹159,650₹267,180
कानपुर₹159,710₹267,280
लखनऊ₹159,710₹267,280
भोपाल₹159,840₹267,500
इंदौर₹159,840₹267,500
चंडीगढ़₹159,670₹267,210
रायपुर₹159,610₹267,110
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164382