search

गाजियाबाद में आरटीओ ने बांटी 70 करोड़ से ज्यादा की ईवी सब्सिडी, 2125 लोगों के खाते में पहुंची राशि

LHC0088 1 hour(s) ago views 295
  

दिल्ली-मेरठ रोड पर चलती ईवी कार। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा सितंबर 2023 से अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में कुल 2,974 आवेदन प्राप्त हुए थे। आरटीओ अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की गहन जांच के बाद 2,313 आवेदकों को पात्र घोषित किया गया है।

वहीं 616 आवेदनों की जांच प्रक्रिया अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को भी नियमानुसार सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अब तक 2,125 वाहन स्वामियों के बैंक खातों में सब्सिडी की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक 1,415 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चालकों को करीब 70 लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी दी गई है। वहीं 710 इलेक्ट्रिक कार मालिकों को 70 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक कारों पर अधिक सब्सिडी राशि निर्धारित होने के कारण कुल वितरण राशि में उनका हिस्सा अधिक है। एआरटीओ प्रशासन अशोककुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 2125 ईवी वाहन चालकों को सब्सिडी भेजी गई है। पात्र लाभार्थियों के खातों में सीधे सब्सिडी भेजी जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164215