search

ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने युवक को किया ढेर

deltin33 3 hour(s) ago views 268
  

संभावित घुसपैठ की कोशिश में युवक ढेर (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक युवक को गोली मार दी, जब उसने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसने की कोशिश की।

यह घटना फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट के बाहर हुई। एजेंसी के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 20 साल थी। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक रविवार तड़के करीब 1:30 बजे रिजॉर्ट के नॉर्थ गेट पर देखा गया। उस समय ट्रंप वॉशिंगटन में मौजूद थे।
युवक के पास से संदिग्ध सामान बरामद

एजेंसी के अनुसार युवक के पास एक ऐसा हथियार था जो शॉटगन जैसा दिख रहा था, साथ ही उसके पास एक फ्यूल कैन भी था। अधिकारियों ने कहा कि युवक सुरक्षित घेरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एजेंटों ने उस पर गोली चला दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मंशा क्या थी और वह रिजॉर्ट में क्यों घुसना चाहता था।

  
व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया नहीं

इस घटना पर व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। अमेरिका में हाल के वर्षों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2024 में ट्रंप पर दो बार जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी, जिनमें से एक उनके वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स पर हुआ था।

  

इसके अलावा, जून 2025 में मिनेसोटा राज्य की डेमोक्रेट विधायक मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ महीनों बाद कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की भी हत्या कर दी गई थी। मिनेसोटा इन घटनाओं के बाद से राजनीतिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मिडिल ईस्ट में सेना भेजने की तैयारी में अमेरिका, बनाया बड़ा एयर ब्रिज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475265