search

जनहानि के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान, 13 गिरफ्तार

cy520520 2026-2-22 19:26:41 views 633
  

सीएम योगी आदित्यनाथ



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बीते दिनों प्रदेश में चाइनीज मांझे से जनहानि के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद गंभीर हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक की और चाइनीज मांझे से मौत के मामले में पुलिस को भी हत्या का केस दर्ज करने का निर्देश दिया था।

मुख्यमंत्री से निर्देश मलने के बाद पुलिस ने किसी भी प्रकार के माझां के निर्माण, भंडारण और सिंथेटिक, शीशा लेपित नायलान पतंग डोरी की बिक्री पर रोक को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय, एनजीटी, उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई। विगत सप्ताह चलाए गए इस अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर छापेमारी और जांच की गई।

अभियान के तहत प्रदेशभर में कुल 117 गोदामों और 11,899 दुकानों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध सिंथेटिक मांझा और शीशा लेपित नायलान पतंग डोरी बरामद की गई। बरामद सामग्री का अनुमानित मूल्य 1,93,960 रुपये बताया गया है। पुलिस ने जब्त मांझे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
14 मुकदमे दर्ज, 13 आरोपी गिरफ्तार

विशेष अभियान के दौरान कुल 14 अभियोग पंजीकृत किए गए। दर्ज मामलों में 13 व्यक्ति नामजद किए गए, जबकि एक अन्य आरोपी प्रकाश में आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को अवैध मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को नियमित रूप से बाजारों की निगरानी और औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725