search

दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज: NDMC की पार्किंग हुई सस्ती, इस वजह से लिया फैसला

Chikheang 1 hour(s) ago views 782
  

ग्रेप 2 हटा तो एनडीएमसी ने घटाए पार्किंग के दाम। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता ठीक होने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के दूसरे चरण की पाबंदिया हटने के बाद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पार्किंग के दाम घटा दिए हैं।

ग्रेप 2 की पाबंदिया लागू होने के बाद एनडीएमसी ने 29 अक्टूबर 2025 को पार्किंग के दाम दोगुना करने का आदेश जारी कर दिया था। अब 18 फरवरी को ग्रेप 2 की पाबंदिया हट गई हैं इसलिए एनडीएमसी ने भी बढ़े हुए दाम बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया है। 21 फरवरी को एनडीएमसी ने इसके लिए सार्वजनिक सूचना भी जारी कर दी है।

  

एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रेप 2 के दूसरे चरण में यह प्रविधान किया गया है कि लोग वायु गुणवत्ता स्तर खराब होने पर सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। इसलिए पार्किंग के दाम को दोगुना कर दिया जाता है।

इसके लिए हमने 29 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद से हमारी सभी पार्किंग के दाम दोगुने हो गए थे। लेकिन अब हमने पुराने दाम को पुन: बहाल कर दिया है।
अब कितना पड़ेगा पार्किंग चार्ज?

एनडीएमसी के अनुसार उसके पास 126 के करीब पार्किंग की संचालन का जिम्मा है। इसमें सर्वाधिक पार्किंग की मांग कनाट प्लेस में आफ स्ट्रीट पार्किंग की होती है। नई दरों के अनुसार, कनॉट प्लेस जैसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों के लिए भूतल पार्किंग शुल्क 40 रुपये प्रति घंटे से घटाकर 20 रुपये प्रति घंटे कर दिया गया है।

दोपहिया वाहनों के लिए शुल्क 20 रुपये से घटाकर 10 रुपये प्रति घंटे और बसों के पार्किंग शुल्क 200 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति घंटे कर दिए गए हैं। वहीं, भूमिगत पार्किंग स्थलों पर भी कटौती की गई है। दोपहिया वाहनों के लिए शुल्क अब 10 रुपये की जगह पांच रुपये प्रति घंटे और चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये की जगह 10 रुपये प्रति घंटे निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क पर पार्किंग स्थलों और मासिक पास की दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। क्योंकि, इन जगहों पर पहले से ही शुल्क अधिक हैं, इसमें बंगाली मार्केट और पंडारा रोड मार्केट जैसे स्थान हैं, जहां पार्किंग शुल्क 50 रुपये प्रति घंटे है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166219