search

गोंडा में भूमि विवाद में Allahabad High Court के अधिवक्ता की हत्या, बेटा व भतीजे घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 351
  

अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र- पुलिस



संवाद सूत्र, गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में रविवार को उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या कर दी गई। दत्तनगर के सुदई पुरवा गांव के रहने वाले सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या नौ बीघा भूमि के विवाद में करने का मामला सामने आया है।

हत्यारों ने सुभाष चंद्र मिश्र की मदद करने के लिए आए उनके पुत्र और भतीजे को भी पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सुभाष चंद्र मिश्र के सगे भाई समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दत्तनगर के सुदई पुरवा निवासी अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र का भाई अरुण कुमार मिश्र व गांव के पूर्व प्रधान हरिशरण मिश्र समेत अन्य से नौ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि जगदंबा ने जमीन की वरासत रिश्ते में भतीजे सुभाष चंद्र मिश्र, दिनेश व अभय के नाम कर दी थी। अरुण मिश्र भी सगे भाई हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं ही गई।  

कोरोना काल जगदंबा के निधन के बाद अरुण मिश्र, हरिशरण और रामकेवल ने उनकी पत्नी रामावती के नाम वरासत दर्ज कराई और बाद में उस जमीन का बैनामा अपने नाम करवा लिया, जिसका विवाद न्यायालय में चल रहा था।

गेहूं बोआई के समय भी इस जमीन को लेकर बवाल हुआ था तब एसडीएम ने यथास्थिति को बरकरार रखने का निर्देश दिया था। उसी नौ बीघे खेत की जोताई के दौरान रविवार को विवाद हो गया। सुभाष चंद्र मिश्र खेत की जोताई कराने अपने भाई दिनेश के साथ ट्रैक्टर लेकर गए। उसी समय हरिशरण मिश्र पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जोताई का विरोध किया।  

देखते ही देखते बहस गाली-गलौज में बदल गई और फिर कुछ देर में ही हिसंक रूप ले लिया। ट्रैक्टर भी तेज रफ्तार में पूरे खेत में दौड़ने लगा। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया। जिसमें सुभाष चंद्र मिश्र, आकाश मिश्र, विश्वास मिश्र व अनुराग मिश्र घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति में सुभाष चंद्र मिश्र को मेडिकल कालेज से संबद्ध चिकित्यालय के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक के सगे भाई अरुण कुमार मिश्र, हरिशरण मिश्र, रामकेवल मिश्र व संतोष कुमार मिश्र समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164152