search

दिल्ली के द्वारका में सक्रिय लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग सरगना समेत तीन गिरफ्तार

cy520520 3 hour(s) ago views 1032
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जिसका सरगना नाबालिग है। गिरफ्तार आरोपितों में गिरोह का नाबालिग सरगना भी शामिल है। गिरोह ने कुछ घंटों के भीतर लूट और झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी थी।

इंस्पेक्टर रमेश चंद की देखरेख में गठित टीम, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण यादव भी थे, ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों को सेक्टर-8 द्वारका से उस वक्त दबोचा, जब वे किसी नई
वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डालता था फोटो

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित कुमार सिंह के अनुसार आरोपित सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो डालकर अपना दबदबा बनाना चाहता था। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें (अपाचे और स्प्लेंडर) बरामद की हैं।
एक ही रात में की कई वारदातें

29 और 30 जनवरी की मध्य रात इस गिरोह ने द्वारका सेक्टर-8 में एक डिलीवरी ब्वाय को हथियार दिखाकर उसका मोबाइल लूट लिया था। जांच के दौरान पता चला कि इसी रात गिरोह ने एक टैक्सी चालक की बेरहमी से पिटाई कर उसका मोबाइल छीना और फिर लगातार चार और लोगों से मोबाइल लूटे।
जेल में बंद भाई के नक्शेकदम पर नाबालिग

गिरोह का सरगना महज 17 साल का किशोर है। उसका भाई भी एक कुख्यात अपराधी है, जो पुलिस पर फायरिंग के मामलों में फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के कुल 6 मामले सुलझाने का दावा किया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161688