search

बलिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गोरखपुर सीआइबी टीम ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप

LHC0088 2026-2-22 15:56:43 views 1246
  

बलिया रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर सीआइबी ने ट्रेन से पकड़ी पांच लाख की शराब।  



जागरण संवाददाता, बलिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का उस वक्त भंडाफोड़ हुआ जब गोरखपुर की सीआइबी टीम ने छापेमारी कर प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन जयनगर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की खेप बिहार भेजी जा रही थी।

इस कार्रवाई ने जहां तस्करी के सिंडिकेट को हिलाकर रख दिया है, वहीं बलिया जीआरपी की कथित सतर्कता की भी पोल खोलकर रख दी है। दोपहर के करीब दो बजे, जब स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी, उसी समय सीआइबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फुट ओवर ब्रिज के पास से धावा बोला। टीम ने मौके से भारी मात्रा में लावारिस अंग्रेजी बरामद किया, जिसमें 16 अदद पिठू बैग, छह ट्राली बैग, दो प्लास्टिक बोरियां और दो कागज के गत्ते में शराब भरकर रखी हुई थी।

जब इन बैगों को खोला गया तो अंदर विभिन्न ब्रांडों की महंगी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 474.84 लीटर शराब जब्त की गई है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग पांच लाख है। हैरानी की बात यह है कि जिस प्लेटफार्म पर स्थानीय जीआरपी और आरपीएफ की चौबीसों घंटे तैनाती का दावा किया जाता है। वहां बाहरी टीम ने आकर भारी मात्रा में शराब बरामद की। शराब की यह खेप आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी। बलिया छपरा रेलखंड तस्करों के लिए सेफ जोन हो चुका है।




ट्रेन के अंदर से स्पेशल टीम व जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। इस बरामदगी के बाद रेलपथ पर जांच और तेज कर दी गई है। बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों की तलाशी ली जा रही है।  


-

बांकेलाल प्रजापति , प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी, बलिया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126