search

जयमाल के दौरान सेल्फी से परेशान दूल्हे ने खोया आपा... दुल्हन को मारी लात, बरातियों-घरातियों के बीच जमकर हुई मारपीट

Chikheang 2026-2-22 06:26:28 views 919
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, जागरण बाराबंकी। जयमाल स्टेज पर लगातार ली जा रही सेल्फी से आजिज दूल्हे ने आक्रोशित होकर दुल्हन को लात मार दी। ससुर ने शांत कराने का प्रयास करें, तो उनको स्टेज से धकेल दिया। कुछ ही देर में बाराती और घरातियों में हाथापाई शुरू हो गई और कुर्सियाें से एक दूसरे पर वार किया। जिसमें कई लोगों चोटिल हुए। पूर्व प्रधान ने समझौता कराया और घंटों बाद वैवाहिक संस्कार पूरा हो सका।

रामनगर में एक गांव के व्यक्ति की बेटी का बहराइच के युवक से विवाह तय हुआ था। 20 फरवरी की रात दुल्हा धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा। वैवाहिक संस्कार की क्रम में दूल्हा जयमाला के मंच पर पहुंचा, तो वहां मौजूद लोग दूल्हे संग सेल्फी लेने लगे। दूल्हे ने कई लोगों को सेल्फी लेने से रोका, लोग नहीं मानें।

दूल्हा इतना भड़का कि उसने दुल्हन को ही लात मार दी यह देख दुल्हन के पिता दौड़कर मंच पर पहुंचे, हाथ जोड़कर शांत व समझाने की कोशिश की, तो उनसे भी हाथापाई की। इस बीच घराती-बाराती के बीच कुर्सियां और टेंट के पाइप से मारपीट शुरू हो गई। पुलिस विवाह स्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। वर पक्ष का कहना है कि जयमाला के दौरान दूल्हा नशे में था।

करीब डेढ़ घंटे बाद हुआ समझौता : रात करीब एक बजे शुरू हुआ बवाल में पूर्व प्रधान ने समझौता कराया, जिसमें करीब डेढ़ घंटा लग गया और सुबह के चार बज गए। समझौता में तोड़फोड़ से हुए नुकसान के भुगतान के लेनदेन की बात हुई। जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ, विवाद और गहमागहमी के बाद दुल्हन की सकुशल विदाई हो सकी।

यह भी पढ़ें- जयमाल से पहले रिश्तेदार ने की हर्ष फायरिंग, छाती में लगी गोली; मातम में बदलीं शादी की खुशियां



क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि विवाद शांत हो गया और दोनों पक्ष ने समझौता कर वैवाहिक संस्कार पूरे किए। किसी पक्ष ने भी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। कोई शिकायत आती है तो जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244