search

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, रांची में 35 वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट; जरूरी सेवाएं होंगी बाधित

LHC0088 1 hour(s) ago views 741
  

पार्किंग में खड़ी गाड़ियांं। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, रांची। चुनाव कार्य में लगाए जाने के लिए सीजर लिस्ट जारी होने के बाद भी वाहन जमा नहीं करने वाले 35 वाहनों को प्रशासन ने चिह्नित किया है। इन सभी वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

ब्लैकलिस्ट होने के बाद संबंधित वाहनों का टैक्स भुगतान, री-रजिस्ट्रेशन, फिटनेस प्रमाणन और इंश्योरेंस जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित हो जाएंगी।

प्रशासन के निर्देशानुसार इन वाहनों को मोरहाबादी मैदान स्थित संग्रहण केंद्र में जमा कराना था, लेकिन निर्धारित समय तक वाहन उपलब्ध नहीं कराए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
पांच टीमों ने की कार्रवाई

वाहनों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पांच टीमों को विभिन्न इलाकों में भेजा। इन टीमों ने अन्य वाहनों का सीजर काटकर उन्हें चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किया। इसके बाद छोटे वाहनों की कमी को दूर किया जा सका।
510 वाहनों की व्यवस्था हुई पूरी

प्रशासन के अनुसार चुनाव कार्य के लिए कुल 510 वाहनों की आवश्यकता थी, जिसकी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इनमें से 450 वाहन चुनाव के दिन पोलिंग पार्टियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में लगाए जाएंगे। शेष 60 वाहनों को आपात स्थिति के लिए आरक्षित रखा गया है।
टैगिंग और ईंधन की व्यवस्था की

मोरहाबादी मैदान में सभी अधिग्रहित वाहनों की टैगिंग तथा ईंधन भरने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके अलावा 125 स्कूली बसों को भी जमा करा लिया गया है, जिन्हें आवश्यकतानुसार उपयोग में लाया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मोरहाबादी मैदान से पोलिंग पार्टियां सुबह 11 बजे से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू करेंगी। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।



यह भी पढ़ें- Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 जिलों में बारिश की संभावना  

यह भी पढ़ें- रांची में जंगली हाथी ने मचाया तांडव: एक युवक को कुचला, 3 महिलाओं को किया घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163852