search

बदायूं में दिवाली की सुरक्षा को लेकर बाजार में पुलिस बल तैनात, लगेंगे बैरियर और बढ़ेगी फोर्स

Chikheang 2025-10-7 06:06:52 views 1276
  सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में पुलिस बल तैनात। जागरण





जागरण संवाददाता, बदायूं। दिवाली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एक-दो दिन में बैरियर भी लगाए जाएंगे और यातायात पुलिस को भी तैनात किया जाएगा। उसके बाद बाजार में वाहनों की नोएंट्री लागू कर दी जाएगी। फिर ई-रिक्शा और आटो बाजार में नहीं पहुंच सकेंगे। जल्द ही इसका रूट प्लान भी जारी कर दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राम बरात और दशहरा के बाद से बाजार में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। लोगों ने दिवाली के त्योहार को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। इससे गांव देहात से लोग बाजार आना शुरू हो गए हैं और वह लगातार खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे बाजार में दिवाली का असर दिखना शुरू हो गया है लेकिन अभी बाजार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई है। फिलहाल प्राथमिक सुरक्षा के तौर पर बाजार में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।



बताया जा रहा है कि अभी बाजार में बैरियर भी लगाए जाएंगे। उसके बाद वाहनों की नोएंट्री लागू कर दी जाएगी, जिससे कोई भी ई-रिक्शा या आटो बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेगा। लोग केवल पैदल जाकर ही बाजार में खरीदारी करेंगे। इससे बाजार की व्यवस्था नहीं बिगड़ेगी और न ही कहीं पर जाम लगेगा। लोग आराम से खरीदारी करके वापस लौट जाएंगे।
यातायात पुलिस ने चिह्नित किए प्वाइंट

दिवाली के त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से कुछ प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। वहां अगले दो दिन में बैरियर लगा दिए जाएंगे और यातायात पुलिस भी तैनात कर दिया जाएगा। इन्हीं प्वाइंटों पर सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा मजबूत रहेगी। यह प्वाइंट ही सुरक् व्यवस्था के केंद्र बिंदु होंगे। अगर यहां से कोई भी वाहन अंदर चला गया तो व्यवस्था बिगड़ जाएगी। इससे इन प्वाइंटों पर यातायात पुलिस और होमगार्ड भी तैनात किए गए जाएंगे।


वाहनों के लिए लागू किया जाएगा रूटचार्ट

यातायात पुलिस की ओर से रूटचार्ट बना लिया गया है। उसे भी दो-एक दिन में जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जो वाहन अंदर बाजार से होकर गुजर रहे थे। उन्हें दूसरे रास्तों से होकर निकाला जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से यही रूटचार्ट बनाया गया है। इससे बाजार की व्यवस्था भी बनी रहेगी और यातायात व्यवस्था पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


शहर कोतवाली की ओर से बाजार में पुलिस बल लगा दिया गया है। दो-एक दिन में बैरियर भी लगा दिए जाएंगे और यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। बाजार की व्यवस्था के लिए रूटचार्ट बना लिया गया है। जल्द ही उसे जारी कर दिया जाएगा। - अजय पाल सिंह, प्रभारी यातायात निरीक्षक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953