search

विधायक अरविंद पांडेय के लेटर पर प्रशासन का पलटवार, एसडीएम ने कहा -अतिक्रमण खुद हटाकर विभाग को बताएं

deltin33 1 hour(s) ago views 665
  

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने एसडीएम व तहसीलदार के नाम दिया था पत्र। फाइल फोटो



जासं, गदरपुर । क्षेत्र के भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के अतिक्रमण हटाने के संबंध में लिखे गए पत्र का शनिवार को प्रशासन ने भी कड़ा जवाब दे दिया। एसडीएम ऋचा सिंह ने स्पष्ट कह दिया कि नोटिस में अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए अतिक्रमण को खुद हटाकर प्रशासन को सूचित किया जाए।

गूलरभोज के संतोष नगर वार्ड नंबर तीन में विधायक अरविंद पांडेय का कैंप कार्यालय स्थित है। तहसील प्रशासन ने 19 जनवरी को विधायक के पुत्र अतुल पांडेय के नाम नोटिस जारी किया था, जिसमें 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन नोटिस में दी गई समयाविधि बीत चुकी है।

एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद विधायक ने सियासी दांव खेलते हुए उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को संबोधित पत्र लिखा। इसमें कहा कि जल्द से जल्द चिह्नित किया गया अतिक्रमण तोड़ा जाना चाहिए। विधायक ने पत्र में स्पष्ट किया है कि कैंप कार्यालय सहित जहां-जहां भी अतिक्रमण हो रहा है, उसे समाप्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से पारदर्शी और नियमसम्मत कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

विधायक के पत्र से प्रशासनिक प्रक्रिया कठघरे में आ गई। चर्चा होने लगी कि 15 दिन का नोटिस दिया था, समय गुजर गया एक महीने का फिर भी अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि नोटिस विधायक को दवाब में लेने के लिए दिया गया था, अगर अतिक्रमण के लिहाज से ही नोटिस दिया जाता तो अब तक जेसीबी लग गई होती।

इस बीच विधायक ने खुद अतिक्रमण हटाने का पत्र देकर मामले को फिर गरमा दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि पूर्व में जारी नोटिस में संबंधित भूमि की चौहद्दी स्पष्ट कर दी गई थी और स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष को अतिक्रमण हटाकर विभाग को सूचित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने एसडीएम को लिखा लेटर, बोले- \“ 15 दिन पूरे, जल्द तोड़ें मेरा अतिक्रमण\“
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474902