search

धनबाद–दिल्ली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट

deltin33 Yesterday 22:57 views 898
  

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए।



जागरण संवाददाता, धनबाद। होली के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ और उनके सुगम आवागमन को लेकर रेलवे ने धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में अतिरिक्त फेरों की बढ़ोतरी कर दी है। रेलवे के इस निर्णय से झारखंड से राष्ट्रीय राजधानी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को वेटिंग लिस्ट की समस्या से राहत मिलेगी और उन्हें कंफर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल अब अपने विस्तारित फेरों के साथ आगामी 24 फरवरी से तीन मार्च तक पटरी पर दौड़ेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को धनबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली-धनबाद स्पेशल का परिचालन 25 फरवरी से चार मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और रविवार को दिल्ली से धनबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त दोनों स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के समान ही रहेगा। यानी जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन पहले रुकती थी उन्हीं स्टेशनों पर इसका ठहराव जारी रहेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474821