search

सिरसा के रानियां में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन नाबालिगों की मौत

cy520520 Yesterday 22:57 views 710
  

सिरसा के रानियां में दर्दनाक सड़क हादसा। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, सिरसा। जिले के रानियां क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन नाबालिगों की मौत हो गई। यह हादसा गांव अभोली के निकट उस समय हुआ जब बाइक पर सवार तीनों भड़ोल्यांवाली की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव आठ बुर्जी के निवासी 16 वर्षीय कर्ण, 16 वर्षीय कृष्ण तथा गांव भड़ोल्यांवाली निवासी 13 वसिरसा के रानियां में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन नाबालिगों की मौतर्षीय राजबीर शनिवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर गांव अभोली की तरफ से भड़ोल्यांवाली की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान गांव अभोली के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कर्ण और कृष्ण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस व स्वजन को सूचना दी। मौके पर पहुंची रानियां थाना पुलिस ने घायल राजबीर को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार व अचानक सामने ट्रैक्टर आने के कारण यह दुर्घटना हुई बताई जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161358