search

मेरठ से विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी, 12 विधानसभा सीटों पर फोकस

LHC0088 3 hour(s) ago views 753
  

कल मेरठ आएंगे पीएम मोदी।



जागरण संवाददाता, मेरठ। मोहिउद्दीनपुर में शनिवार को 36 एकड़ में फैला मैदान जनसभा के लिए तैयार हो गया है। चारों ओर बैरिकेडिंग, ऊंचे मंच की सजावट और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रधानमंत्री की जनसभा में आपात स्थिति से निपटने के लिए दो टेंपरेरी रेस्ट हाउस तैयार किए गए हैं, जहां जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री और अन्य वीआईपी को ठहराया जा सकेगा। रेस्ट हाउस एसपीजी की निगरानी में रहेंगे।

वहीं पूरे जनसभा स्थल पर नजर रखने के लिए 122 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मानिटरिंग के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम जनसभा स्थल पर ही स्थापित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी जनसभा स्थल पर डटे हैं और हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
मंच पर इन जनप्रतिनिधियों की रहने की आशंका

जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री यहीं से हेलिकाप्टर से दिल्ली के लिए वापस होंगे। इस पूरे आयोजन में उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, प्रभारी मंत्री धर्मपाल, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के मंच पर होने की आशंका है। हालांकि संख्या घट-बढ़ सकती है।
तीन जिलों की 12 विधानसभाओं को प्रमुखता

पीएम मोदी की इस रैली में मुख्य फोकस पश्चिम क्षेत्र और मेरठ मंडल के तीन जिलों पर है। तीन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लिए ये रैली मुख्य रूप से है। तीन जिलों की 12 विधानसभाओं पर फोकस है। मेरठ जिला और मेरठ महानगर, हापुड़ और गाजियाबाद जिले से प्रमुख रूप से भीड़ को बुलाया जा रहा है।
एक लाख की भीड़ जुटने की उम्मीद

2027 चुनाव से ठीक पहले पीएम की पश्चिमी यूपी में ये पहली जनसभा है, जो आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है कि जनसभा में अधिक से अधिक भीड़ जुटे। अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोग जनसभा में जुटेंगे।

  

पश्चिम के क्षेत्रीय प्रभारी सतेंद्र सिसोदिया ने तीनों जिलों के विधायकों, सांसदों से लेकर मंत्रियों, प्रभारियों, जिला, महानगर इकाइयों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ लाने का लक्ष्य दिया है।
इसके साथ-साथ रैली स्थल पर तीन हेलीपैड

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल के लिए तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वहीं शताब्दी नगर इंडस्ट्रियल एरिया में भी इसी तरह से पांच हेलीपैड तैयार किए गए हैं। कुल 10 हेलीपैड बनाए गए हैं। इसमें पीएम के लिए दो हेलीपैड रिजर्व रहेंगे।

  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 फरवरी को आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी (विशेष सुरक्षा समूह) अभेद्य घेरा तैयार करने के आदेश दिए। बुधवार को एसपीजी के एडीजी एस सुरेश टीम के साथ मेरठ पहुंचे। शताब्दीनगर स्टेशन से लेकर मेरठ साउथ पर अफसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हैलीपेड़ से लेकर रैली स्थल तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। उसके बाद एडीजी से लेकर कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी के संग कमिश्नरी में मीटिंग की। अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद शाम पांच बजे एस सुरेश दिल्ली वापस लौट गए।

प्रधानमंत्री 22 फरवरी को सुबह 11.25 बजे नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा शताब्दी नगर स्टेशन के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एसपीजी के एडीजी एस सुरेश टीम के साथ शताब्दी नगर स्टेशन पहुंचे। यहां से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें डीएम डा. वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पांडेय मिले।

यह भी पढ़ें- मेरठ मेट्रो में इन 19 लोगों के साथ सफर करेंगे PM Modi, तैयार हो गई लिस्ट

यह भी पढ़ें- मेरठ में इस रोड पर 12 घंटे तक No Entry, पीएम मोदी की जनसभा को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163712