search

कानपुर में बच्चे चोरों से सावधान! बोरी में भरकर बच्ची चोरी कर ले जा रही थी महिला, रोने की आवाज सुन लोगों ने पकड़ा

Chikheang Yesterday 22:57 views 569
  



संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। पनकी में एक महिला ने बोरी में भरकर बच्ची को चोरी करने का प्रयास किया। इलाकाई लोगो ने बोरी से बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है।


पनकी के पंचमुखी हनुमान मन्दिर के पास स्थित कच्ची बस्ती के पास लोगो ने एक महिला की बोरी से बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्हें शक हुआ।जिस पर लोगों ने महिला को रोक लिया ,ये देख महिला भागने लगी तो लोगो ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया। जिसके बाद बोरी खोलकर देखा गया तो करीब साढ़े तीन वर्ष की बच्ची रोते हुई मिली।

लोगो ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बरामद बच्ची की पहचान कच्ची बस्ती निवासी आटो चालक मनीष यादव की बेटी बिट्टी के रूप में हुई है। बच्ची को सकुशल पाकर मां पूजा की आंखों में आंसू झलक आए। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपित महिला गोंडा जिले के आर्यनगर निवासी सफी अहमद की पत्नी कुनका है । उसने बच्चा क्यों चुराया, वह अकेले कानपुर में है या कोई गिरोह इसके पीछे काम कर रहा है। इन सवालों के जवाब के लिए पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ कर रही है।

पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय!

नवंबर 2025 में पनकी हनुमान मंदिर परिसर में बच्चा चोरी की वारदात हुई थी। किशोरी बहन की गोद से चार माह के मासूम को एक महिला अचानक छीनकर फरार हो गई थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर महिला की तलाश शुरू को एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया था। पनकी मंदिर परिसर में भिक्षा मांग रही 13 वर्षीय किशोरी की गोद से उसके चार माह के भाई को लेकर आटो से भागी थी।
हाल ही में हुई बच्चा चोरी की कुछ घटनाएं

  • जुलाई 2025: बड़े चौराहे के पास एक महिला ने प्लंबर के डेढ़ साल के बच्चे को चोरी कर उन्नाव में बेच दिया था। बाद में पुलिस ने महिला को पकड़कर बच्चा बरामद किया था।
  • अप्रैल 2025: बेकनगंज बाजार से एक महिला ने चार साल की बच्ची को खिलाने के बहाने चुरा लिया था जो सात दिन बाद मिली थी।
  • फरवरी 2025: बड़ा चौराहा के पास डाकखाने से आधार कार्ड सही कराने पहुंची फराह नाज की दुधमुंही बच्ची चोरी हुई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165799