search

जींद: अनाज मंडी के पीछे युवक पर जानलेवा हमला, मुंह पर पेशाब और चलाई गोली; आठ युवकों पर मामला दर्ज

cy520520 Yesterday 22:57 views 418
  

अनाज मंडी के पीछे युवक पर जानलेवा हमला। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, सफीदों (जींद)। सफीदों में नई अनाजमंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में 16 फरवरी रात को कुछ युवकों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें गोली भी चलाई गई, लेकिन निशाना चूक गया। वहीं आरोपितों ने लोहे की राड से युवक पर घायल कर दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपित अरुण शिकारी समेत आठ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सफीदों के रविदास मोहल्ला निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी शाम वह अपने दोस्तों रोहित व छोटू के साथ अनाजमंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में बैठा खा-पी रहा था।

तभी अचानक अरुण शिकारी अपने सात अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और हमला कर दिया। नवीन ने बताया कि अरुण शिकारी ने आते ही उस पर सीधा फायर किया। गोली उसके कान के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद अरुण ने लोहे की राड से नवीन के सिर पर वार किया।

इसके बाद उसके साथ आए अन्य युवकों ने भी मारपीट की। नवीन ने आरोप लगाया कि अरुण शिकारी ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने नवीन की शिकायत पर अरूण शिकारी, मोहित, अभिनव, कृष, संजू, निवेश, आजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161346