search

चंडीगढ़ में पहली अंतरराष्ट्रीय मैराथन, 1 मार्च को दौड़ेंगे 3500 धावक, जीतेंगे 1 करोड़ के इनाम

LHC0088 2 hour(s) ago views 789
  

चंडीगढ़ में एक मार्च को अंतरराष्ट्री मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जोकि चार श्रेणियों में होगी।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी के बाशिंदे खेलकूद में हमेशा आगे रहते हैं। ऐसे में प्रशासन एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय मैराथन कराने जा रहा है। यह चंडीगढ़ में पहली ऐसी मैराथन होगी। इसमें 38 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित 3,500 से अधिक धावक हिस्सा लेंगे। विजेताओं को एक करोड़ रुपये के इनाम बांटे जाएंगे। यह क्षेत्र का एक प्रमुख दौड़ आयोजन बन जाएगा।

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रशासक ने कहा कि एक मार्च चंडीगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, जब पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैराथन की मेजबानी का मौका मिलेगा। यह आयोजन चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मैराथन चार श्रेणियों में होगी। फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन, 10 किमी टाइम्ड रन और 5 किमी रन। फुल मैराथन छह घंटे में पूरी करनी होगी। मार्ग में हाईकोर्ट चौक, राक गार्डन, सुखना लेक , लेक क्लब, मटका चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट्स, रोज गार्डन रोड, पीजीआई का गेट नंबर 3, लेजर वेली तथा सीएम हाउस चौक से होते हुए फिर चंडीगढ़ क्लब पर समापन होगा।

हाफ मैराथन इसी मार्ग पर एक चक्र में आयोजित की जाएगी। 10 किमी टाइम्ड रन चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर मटका चौक तक इसी मार्ग का अनुसरण करेगी, तत्पश्चात एयर फोर्स म्यूजियम, रोज गार्डन तथा गवर्नमेंट म्यूजियम से होते हुए प्रारंभिक स्थल पर समाप्त होगी। 5 किमी रन सुखना पाथ मार्ग पर आयोजित की जाएगी। प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणियों में रैंकिंग दर्ज समय के आधार पर तय की जाएगी।
पुरस्कार राशि इस प्रकार

  • फुल मैराथन: 20,000 से 7,00,000
  • हाफ मैराथन: 15,000 से 4,00,000
  • 10 किमी टाइम्ड रन: 7,000 से 2,00,000


पुरस्कार 18 वर्ष से 50 आयु वर्ग तक विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिस्पर्धात्मक श्रेणी में शीर्ष तीन समग्र विजेताओं को भी आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।विभिन्न श्रेणियों में कुल 138 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। पांच किलोमीटर रन के प्रतिभागियों को सहभागिता पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163625