search

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा अमेठी, गोकशी का सरगना जुनैद मुठभेड़ में गिरफ्तार

Chikheang 3 hour(s) ago views 276
  



संवाद सूत्र, सिंहपुर(अमेठी)। पुलिस और गोकश के बीच शनिवार तड़के हुई मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र गूंज उठा। पुलिस मुठभेड़ में इन्हौना के पहाड़पुर गांव स्थित जंगल में शुक्रवार दोपहर गोकशी की घटना में शामिल मुख्य आरोपित जुनैद को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में शामिल दो महिलाओं समेत पांच अन्य आरोपितों को भी अंत्योष्टि स्थल में बने एक कमरे से पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को पहाड़पुर गांव स्थित एक बाग में अराजकतत्वों के द्वारा गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस को बाग से गोवंश के अवशेष व खून के निशान मिले थे। मौके पर गोकशी के उपकरण व एक अपाचे मोटरसाइकिल भी मिली थी, जबकि सभी आरोपित जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले थे। दिन दहाड़े हुई गोकशी की इस बड़ी घटना को लेकर पहाड़पुर ही नहीं आसपास के गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।

मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की संवेदन शीलता को देखते हुए पुलिस ने गंभीरता से लिया था। सूचना मिलते ही सीओ दिनेश कुमार मिश्र और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मामले में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

जानकारी के मुताबिक पहाड़पुर मजरे करनगांव में हुई गोकशी के आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी सरवणन टी ने कई पुलिस टीमों का गठन किया था।शनिवार को इन्हौना थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को जरिए मुखबिर जानकारी मिली कि मामले का मुख्य आरोपित जुनैद सेमरौता कठौरा मार्ग पर गंदानाला से सेमरौता की तरफ भागने वाला है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित को जयनगरा स्थित भट्ठा के पास घेराबंदी करते हुए घेर लिया।

सड़क पर गिरा आरोपी

पुलिस से घिरता देख बाइक सवार आरोपित सड़क पर गिर गया। आरोपित जुनैद ने पुलिस कर्मियों के ऊपर फायरिंग झोंक दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित कर जांच के लिए भेज दिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि गोकशी में शामिल उसके अन्य सहयोगी गंदा नाला के दूसरी तरफ बने अन्त्येष्टि स्थल के एक कमरे में एकत्र है और लखनऊ भागने के इरादे से चारपहिया वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने गोकशी में शामिल मुख्य आरोपित के अलावा गोकशी में शामिल उमेर, शहवान, अलीम, शना और हदीसुलनिशा को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- दो गुटों में मारपीट के बाद चाय की दुकान पर चले ईंट-पत्थर, गाड़ियों में तोड़फोड़; वीडियो वायरल

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी, झोला व लकड़ी का ठीहा, दो चापड़ व तराजू बांट भी बरामद किया। इस दौरान मौके पर सीओ दिनेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, मोहनगंज कोतवाल राकेश सिंह, जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एडिशनल एसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165701