search

होली पर जमुई, रांची, झंझारपुर, संतरागाछी- दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

Chikheang 3 hour(s) ago views 304
  

होली में घर जाना होगा आसान: जमुई, रांची, झंझारपुर, संतरागाछी व दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल जारी



संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई)। होली पर्व के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहार के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आसनसोल मंडल के पीआरओ ने शुक्रवार को जानकारी दी। पीआरओ के अनुसार, टाटा–बक्सर, रांची–झंझारपुर तथा संतरागाछी–दरभंगा के बीच होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को भीड़ से राहत दिलाते हुए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है।
टाटा–बक्सर होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को कुल पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन टाटा से शाम 5:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में 08184 बक्सर–टाटा होली स्पेशल 04 मार्च से 01 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बक्सर से दोपहर 12:00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान एवं वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
रांची–झंझारपुर होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल 02 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को पांच फेरे लगाएगी। यह रांची से रात 10:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर–रांची होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरे लगाएगी। यह झंझारपुर से शाम 6:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन भी चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था रहेगी।
संतरागाछी–दरभंगा होली स्पेशल

गाड़ी संख्या 08109 संतरागाछी–दरभंगा होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे संतरागाछी से खुलकर उसी दिन शाम 7:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं 08110 दरभंगा–संतरागाछी होली स्पेशल 03 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को पांच फेरे लगाएगी। यह दरभंगा से रात 9:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे संतरागाछी पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए साधारण, शयनयान और वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165629