डिजिटल डेस्क, कानपुर। Kanpur Latest Breaking News In Hindi: आज की ताजा खबरें 21 फरवरी 2026 ब्रेकिंग। यहां पढ़ें कानपुर की ताजा खबरें, अपराध, खेल, शिक्षा, धर्म की लाइव अपडेशन। कानपुर देहात के शिवली में हुए हादसे में चार लोगों की मौत के बाद उनके शव पैतृक घर शिवराजपुर के सकरांवा अग्निहोत्री निवादा ले जाया जाएगा। वहीं, फीलखाना के मनीराम बगिया में प्लंबर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। कल्याणपुर में पुलिस की नौकरी के नाम पर 81 लाख रुपये हड़पने वाला लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। पढ़ें और भी खबरें...।
शिवराजपुर पैतृक आवास ले जाया जाएगा कल्याणपुर के दंपती-बेटी व नाती का शव
शिवली-कल्याणपुर रोड पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में मारुति ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिरने से तालाब में गिरी वैन, कल्याणपुर के दंपती-बेटी व नाती की मौत हो गई थी। उनके शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक आवास शिवराजपुर ले जाया जाएगा। मूल रूप से कानपुर के शिवराजपुर के राधन गांव निवासी 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री कल्याणपुर के आवास विकास-3 में परिवार के साथ रहते थे। हादसे में राजकिशोर अग्निहोत्री, 55 वर्षीय पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री, 30 वर्षीय बेटी राखी उर्फ हिमांशी व उनके दो वर्षीय बेटे शिव की मौत हो गई।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने गाली गलौज के विरोध में किया हंगामा
अरमापुर स्थित आर्डिनेंस फैक्ट्री के बाहर आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने गाली गलौज के विरोध में जमकर हंगामा किया।कर्मचारियों का आरोप है कि गेट पर तैनात सुपरवाइजर ने गाली गलौज की,शिकायत पर ड्यूटी लाइन इंचार्ज ने भी अभद्रता की।देर रात पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।मौके पर सपा नेता सम्राट विकास भी पहुंच गए है।
पासपोर्ट आवेदन लंबित रहने के प्रकरण लेकर पहुंचे आवेदक
पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार को दूसरी बार पासपोर्ट सेवा केंद्र, निकट कोकाकोला चौराहा, जीटी रोड में जन शिकायत निवारण मेला लगाया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ की ओर से सुबह नौ बजे से चल रहा है। सर्वाधिक शिकायतें पासपोर्ट आवेदन में पुलिस सत्यापन रिपोर्ट न लगने, थाना क्षेत्र गलत लिख जाने, आवेदन दस्तावेज अपडेट न होने सहित अन्य बिंदु रहे। मेले की खास बात यह रही कि आवेदकों को अधिकारियों से मिलने के लिए पहले से समय नहीं लेना पड़ा। पासपोर्ट सेवा केंद्र, कानपुर में सहायक पासपोर्ट अधिकारी (एपीओ) विकास मिश्रा के निर्देशन में स्टाफ ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
संदिग्ध परिस्थितियों में प्लंबर की मौत
फीलखाना के मनीराम बगिया निवासी 24 वर्षीय शिवम मिश्रा प्लंबर थे। परिवार में पिता प्रकाश मिश्रा, मां कामिनी देवी थे। मामा राजा मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह भांजा शिवम कमला टावर स्थित मंदिर गया था। घर लौटा तो उसकी तबीययत बिगड़ने लगी। शरीर नीला पड़ने लगा। उसे अस्पताल के गए, जहां कुछ देर बाद हो डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने शिवम को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।
नौकरी के नाम पर 81.60 लाख हड़पने वाला इनामिया शातिर लखनऊ से गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर 81.60 लाख हड़पने वाले 25 हजार के इनामिया शातिर सतनाम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।आरोपित के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने दो वर्ष पहले कई लोगों की नगर निगम में नौकरी लगवाने के लिए रकम आरोपित को सौंपी थी।जिसके बाद आरोपित भाग गया था।
इटावा में गणित का पेपर खराब होने पर हाईस्कूल की छात्रा ने खुदकुशी
हाईस्कूल की छात्रा ने गणित का पेपर खराब होने पर अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। शहर के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय अनुष्का गौतम सत्यवीर सिंह की बेटी थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के गणित का पेपर उसका अच्छा नहीं हुआ था और इसी बात को लेकर वह तनाव में थी। शुक्रवार की शाम को उसने पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मां हेमलता व भाई लकी घर पर नहीं थे। पिता सत्यवीर गौतम बीएसएफ में श्रीगंगानगर राजस्थान में तैनात हैं।
औरैया में 24 भेड़ों को काट डाला, गांव में हड़कंप
घटना सहायक थाना क्षेत्र के गांव नवी मोहन में शुक्रवार देर रात हुई। पशुपालक राम लखन ने बताया कि बाड़े में 70 भेड़ें थीं। घर बाड़े से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे भेड़ों को देखने गए तो घटना पता लगी। यूपी-112 पर सूचना दी गई। जानकारी के बाद घटनास्थल पर सहायल थानाध्यक्ष विनोद राजपूत, दारोगा राजीव सिंह व लेखपाल पवन दीक्षित पहुंचे।
इटावा में गणित का पेपर खराब होने पर हाईस्कूल की छात्रा ने खुदकुशी
हाईस्कूल की छात्रा ने गणित का पेपर खराब होने पर अपने घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। शहर के फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय अनुष्का गौतम सत्यवीर सिंह की बेटी थी। वह कक्षा 10 की छात्रा थी। फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के गणित का पेपर उसका अच्छा नहीं हुआ था और इसी बात को लेकर वह तनाव में थी। शुक्रवार की शाम को उसने पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मां हेमलता व भाई लकी घर पर नहीं थे। पिता सत्यवीर गौतम बीएसएफ में श्रीगंगानगर राजस्थान में तैनात हैं। |
|