search

रात के अंधेरे में कार चलाने का सही तरीका क्या है, किन बातों का रखें ख्याल और हादसों को हमेशा के लिए रखें दूर

deltin33 3 hour(s) ago views 382
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सड़कों की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। जिस कारण लोग दिन के साथ ही रात के समय भी अपनी कार से सफर करना पसंद करते हैं। रात के समय कार में सफर करना काफी मुश्किल भरा भी हो सकता है। कुछ बातों का ध्‍यान रखते हुए रात में सफर किया जाए तो फिर हादसों से सुरक्षित रहते हुए सफर को किस तरह पूरा किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लाइट्स हैं जरूरी

कार से रात में सुरक्षित सफर करने के लिए अच्‍छे ड्राइवर के साथ ही लाइट्स का भी सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। कई बार लोग कार के साथ लापरवाही करते हैं और इस कारण लाइट्स खराब हो जाती हैं। खराब लाइट के कारण सफर करते हुए जहां हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है वहीं दूसरी ओर इस तरह कार चलाने के कारण नियमों का उल्‍लंघन भी होता है। जिसमें पुलिस की ओर से चालान भी किया जा सकता है।  
विंडशील्‍ड को रखें साफ

कई बार रात के समय कार चलाते हुए सामने से आने वाले ट्रैफिक की सही तरह से जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब अपनी कार की विंडशील्‍ड पूरी तरह से साफ न हो। सफर के दौरान विंडशील्‍ड पर धूल-मिट्टी और अन्‍य तरह की गंदगी लग जाती है। जिससे विजिबिलिटी प्रभावित होने लगती है। इसलिए जब भी रात के समय सफर करें तो हमेशा कार की विंडशील्‍ड को अच्‍छी तरह से साफ रखें।
अपनी पंसद के सुने गाने

रात के सफर के दौरान अगर कार में अपनी पसंद के गाने चलाए जाते हैं, तो भी कार सवार बिना परेशानी अपना सफर पूरा कर सकते हैं। लेकिन तेज आवाज में गाने सुनने के कारण अन्‍य वाहनों के हॉर्न की आवाज नहीं आती। इसलिए कम आवाज में कार के अंदर रात के समय मनपसंद गाने सुनते हुए आसानी से सफर पूरा किया जा सकता है।
थोड़ी देर में रूकें

रात के समय अगर बिना परेशानी कार को चलाना हो तो हर कुछ घंटे में ब्रेक लेना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर कई बार ड्राइवर को नींद आने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हादसा भी हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी रात के समय कार को चलाएं तो हर कुछ घंटे में कार को रोककर कुछ देर ब्रेक लें। इससे खुद को भी नींद से बचाया जा सकता है और इंजन को भी कुछ देर के लिए आराम मिलता है। रात में गाड़ी चलाते समय सुरक्षा को लेकर आपकी क्या राय है? सही सावधानियों से यह सुरक्षित हो सकता है। यह हमेशा जोखिम भरा होता है, चाहे कितनी भी सावधानी बरतें। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474540