search

पानीपत में निर्माणाधीन मकान से गिरा राजमिस्त्री, तीसरी मंजिल से गिरने से मौत

LHC0088 2026-2-20 22:27:12 views 549
  

पानीपत में निर्माणाधीन मकान से गिरा राजमिस्त्री। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पानीपत। काबड़ी फाटक पार एक कालोनी में वीरवार को निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान तहसील कैंप निवासी 60 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन के बयान पर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के हवाले कर दिया।

तहसील कैंप के कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके चाचा बलबीर सिंह पेशे से राजमिस्त्री थे। वीरवार को वे काबड़ी फाटक पार स्थित एक कालोनी में काम करने गए हुए थे। वह मकान की ऊपरी मंजिल पर दीवार की चिनाई कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया।

संभलने का मौका न मिलने के कारण वे सीधे नीचे फर्श पर आ गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बलबीर सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126